फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, apeal

Jammu News: निजी स्वास्थ्य संस्थानों ने ठुकराई सरकार की अपील, एक माह नहीं देंगे चिकित्सा सेवाएं

विज्ञापन
jammu, health, apeal
250 करोड़ रुपये से अधिक देनदारी, आज राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के सीईओ को स्थिति से करवाएंगे अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य सेहत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों और डायलिसिस केंद्रों ने सरकार की एक माह तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की अपील ठुकरा दी है। कहा कि सरकार निजी स्वास्थ्य संस्थानों की 250 करोड़ रुपये से अधिक देनदारी है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के सीईओ से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाएंगे।

इन स्वास्थ्य संस्थानों का राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के साथ पंजीकरण 15 मार्च को समाप्त हो गया है। इससे ऐसे संस्थानों ने सेहत योजना के तहत मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देना बंद कर दिया है, जिससे सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का लोड अचानक बढ़ गया है। खासतौर पर सर्जरी के मामलों में मरीज अधिक परेशान होंगे।
विज्ञापन

निजी अस्पताल व डायलिसिस सेंटर एसोसिएशन के प्रधान संदीप मैंगी ने बताया कि सरकार ने हमें पंजीकरण समाप्त होने के बाद भी पुराने अनुबंध (पीएस 7) के तहत एक माह तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की अपील की है। लेकिन, वर्तमान वित्तीय परिस्थितियों में हमारे लिए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखना संभव नहीं है। पहले से ही करोड़ों रुपये की देनदारी से निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर वित्तीय बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दरों से निजी स्वास्थ्य संस्थानों को होगा नुकसान
प्रधान ने बताया कि नए पीएस 8 पैकेज के तहत यूटी से निजी संस्थानों को मिलने वाले 10 प्रतिशत प्रोत्साहन को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा नए पैकेज में गाल ब्लैडर, अपैंडिक्स, बवासीर और फिशर सर्जरी को निजी अस्पतालों की सूची से बाहर कर दिया है। अब इन सर्जरी का सिर्फ सरकारी अस्पतालों में करवाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नए पैकेज में प्रत्येक डायलिसिस की दर 1300 निर्धारित की है, जबकि इससे पहले यह दर 1650 रुपये थे। नई दरों में कटौती से निजी स्वास्थ्य संस्थानों को वित्तीय नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed