फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Four Rohingyas including two minors arrested near railway station

जम्मू: रेलवे स्टेशन के पास दो नाबालिग सहित चार रोहिंग्या गिरफ्तार, त्रिकुटा नगर पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 04 Feb 2024 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 04 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

पुलिस को जानकारी मिली थी कि म्यांमार निवासी रेलवे स्टेशन के पास हैं। ऐसे में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो नाबालिग हैं।

विज्ञापन
Jammu: Four Rohingyas including two minors arrested near railway station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर वैष्णवी धाम के पास से त्रिकुटा नगर पुलिस ने रोहिंग्या (म्यांमार) निवासी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला, एक पुरुष और दो नाबालिग हैं, जो ट्रेन से जम्मू पहुंचे थे। ये यहां से कहीं आगे जाने वाले थे। इस बीच पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाबालिगों के मिलने के बाद पुलिस इस मामले की मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली थी कि म्यांमार निवासी तीन महिलाएं जम्मू पहुंची हैं, जिसमें दो नाबालिग हैं। ये सभी रेलवे स्टेशन के वैष्णवी धाम के पास हैं। इसके बाद त्रिकुटा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद चारों रोहिंग्याओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इनकी पहचान सादिक हुसैन, साफिरा बेगम के रूप में हुई है। इनके साथ दो नाबालिग हैं। सादिक हुसैन पहले से ही जम्मू में रह रहा था। साफिरा बेगम नाबालिग के साथ जम्मू पहुंची थी। हिरासत में लेने के बाद पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह लोग ट्रेन से जम्मू पहुंचे थे। नाबालिगों को जम्मू में ही रहना था या कहीं आगे जाना था, पुलिस इसको लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल नाबालिगों को आरएस पुरा के बाल सुधार गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शुरू कर दी गई है जांच

पुलिस को जानकारी मिली थी कि म्यांमार निवासी रेलवे स्टेशन के पास हैं। ऐसे में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो नाबालिग हैं। इस मामले में विदेशी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। - बेदी सिंह, एसएचओ, त्रिकुटा नगर


रेलवे स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में रहते हैं रोहिंग्या

जम्मू शहर में रेलवे स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में रोहिंग्या रहते हैं। यहां झुग्गी-झोपड़ी में यह लोग लंबे समय से रह रहे हैं। दिसंबर 2023 में पुलिस ने अवैध रूप से जम्मू में रहने वाले रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया था। वहीं, एक बार फिर म्यांमार से लड़कियों को जम्मू लाने की सिलसिला शुरू हुआ है। उधर, शहर में चोरियां, नशा तस्करी से लेकर अन्य असामाजिक गतिविधियों में रोहिंग्याओं की संलिप्तता पाई गई है। साथ ही कश्मीर में शादी के लिए भी म्यांमार से लाई जाने वाली लड़कियों को बेचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed