फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, foundation day, cluster univerisity, education

Jammu News: सांबा के बधेरी में 61.3 एकड़ भूमि पर बनेगा क्लस्टर विश्वविद्यालय का नया परिसर

विज्ञापन
jammu, foundation day, cluster univerisity, education
स्थापना दिवस आज: क्लस्टर विश्वविद्यालय की पांच कॉलेजों के साथ 2016 में शुरुआत
विज्ञापन

महिला कॉलेज गांधीनगर में होगा कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू का नया परिसर सांबा जिले के गांव बधेरी में बनेगा। इसके लिए 61.3 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। क्लस्टर विश्वविद्यालय पांच कॉलेजों के समूह के साथ 2016 में शुरू हुई था।
एक मार्च को यूनिवर्सिटी अपना आठवां स्थापना दिवस मना रही हैं। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में वर्तमान में हम नई शिक्षा नीति-2020 के तहत 30 विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम की पढ़ाई करवाई जा रही हैं। विवि में कुल नामांकन 15963 है। क्लस्टर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस पर महिला कॉलेज गांधीनगर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में होती है स्नातक से पीएचडी तक की पढ़ाई
जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान, व्यवसाय प्रशासन, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर अनुप्रयोग, डोगरी, अर्थशास्त्र, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी साहित्य, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भूगोल, भूविज्ञान, हिंदी साहित्य, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, संगीत, फ़ारसी, दर्शन, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पंजाबी साहित्य, संस्कृत, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, उर्दू साहित्य, प्राणीशास्त्र शामिल हैं। दो वर्षीय पीजी कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अंग्रेजी, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भूविज्ञान, इतिहास, भाषा विज्ञान, गणित, एमएड, संगीत, भौतिकी व प्राणीशास्त्र शामिल है। तीन वर्षीय एकीकृत बीएड, एमएड और चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम और पीएचडी कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में घोषणा, 2017 में पहले कुलपति की नियुक्ति
जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना श्रीनगर और जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय अधिनियम 2016 के तहत की गई है। यह केंद्र प्रायोजित योजना, रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) की एक पहल है। इसका उद्देश्य मौजूदा कॉलेजों के उन्नयन और कॉलेजों को क्लस्टर में परिवर्तित करके नए विश्वविद्यालय बनाना था। जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय में शामिल कॉलेजों में जीजीएम साइंस कॉलेज, महिला कॉलेज गांधीनगर, एमएएम कॉलेज, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सरकारी शिक्षा कॉलेज और पांच पीजी स्कूल यानी विज्ञान स्कूल, सामाजिक विज्ञान स्कूल, मानविकी और उदार कला स्कूल, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी स्कूल, शिक्षक शिक्षा स्कूल शामिल हैं।


जीजीएम साइंस कॉलेज शामिल
क्लस्टर विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के सबसे पुराने कॉलेज में से एक जीजीएम साइंस कॉलेज शामिल है। महाराजा सर प्रताप सिंह ने कॉलेज को प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के रूप में खोलने की घोषणा की। 20 अप्रैल 1907 को तत्कालीन अजायबघर में काम करना शुरू किया था। इसमें 26 छात्र थे और प्रोफेसर आरएन मुखर्जी कॉलेज के प्रिंसिपल थे। वर्तमान कॉलेज परिसर की नींव जुलाई 1904 में लगभग 65 एकड़ में रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed