फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Five day Kisan Mela begins at Shere Kashmir University LG Manoj Sinha inaugurated skaust jammu

Jammu Kisan Mela: शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय किसान मेला का आगाज, LG मनोज सिन्हा ने किया शुभांरभ

Thu, 17 Nov 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 01:27 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को रिबन काट कर मेले का शुभांरभ किया। मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Five day Kisan Mela begins at Shere Kashmir University LG Manoj Sinha inaugurated skaust jammu
Kisan Mela 2022 - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SKUAST) जम्मू के मुख्य परिसर चट्ठा में किसान मेले का आज आगाज हो गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को रिबन काट कर मेले का शुभांरभ किया। यह मेला 21 नवंबर तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


इस बार मेला खेती और तकनीक में हुए बदलाव पर केंद्रित किया गया है। स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटी से भी छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। शहरी इलाकों के छात्र भी खेती के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मेले में ज्यादा संख्या में किसान भाग लेंगे। इसके अलावा औद्योगिक, ग्रामीण युवा, महिलाएं समेत अन्य मौजूद रहेंगे। सबको कृषि, बागवानी और पशुपालन में आधुनिक तौर तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपनी आय को बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन

Jammu Five day Kisan Mela begins at Shere Kashmir University LG Manoj Sinha inaugurated skaust jammu
LG Manoj Sinha - फोटो : निखिल मेहता

इसमें पांच पद्मश्री किसान किशना यादव, पूजा शर्मा, राम शरण और अन्य भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए अलग से सामान दिखाने के लिए कार्नर सुविधा दी गई है। यहां विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

मेले में जैविक खेती, फूल, स्टार्ट अप योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, किसान गोष्ठी, बीज मुहैया करवाने, फल और फूल प्रदर्शनी के अलावा फल, पशु और डाग शॉ का आयोजन किया गया है। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed