{"_id":"680e9a64448aea4a0804961e","slug":"jammu-fire-vechial-nagrota-jammu-news-c-336-1-ja11002-100583-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा बाईपास पर वाहन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा बाईपास पर वाहन में लगी आग
विज्ञापन
चालक ने वाहन से बाहर निकल कर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नगरोटा इलाके में बाईपास पर एक टेंपो ट्रैवलर (जेके20-7343) को आग लग गई। यह घटना रविवार देर शाम करीब आठ बजे की है। हालांकि, वाहन में चालक के अलावा कोई यात्री नहीं था। चालक ने मौके से बाहर निकल कर जान बचाई है।
यह वाहन रियासी से जम्मू की तरफ आ रहा था। चालक समीर हुसैन ने वाहन से बाहर आकर पुलिस व दमकल को सूचित किया। देखते ही देखते आग काफी भड़क गई। कुछ ही समय में दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन को काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।