फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu : Fire incident at Grid Station of industrial area battal ballian Udhampur

उधमपुर: औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के ग्रिड स्टेशन में लगी आग, धूं-धूं कर जले ट्रांसफार्मर

Thu, 16 May 2024 11:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 May 2024 11:45 AM IST
सार

उधमपुर के औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के ग्रिड स्टेशन में बुधवार को आग भड़क उठी। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
jammu : Fire incident at Grid Station of industrial area battal ballian Udhampur
ग्रिड स्टेशन में लगी आग को बुझाते हुए - फोटो : नरेश

विस्तार

तेज गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के ग्रिड स्टेशन में बुधवार को आग भड़क उठी। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर धूं-धूं करते हुए जलते दिखे। ऐसे में आग बुझाने के लिए विशेष सतरकर्ता बरती गई। इससे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है।

विज्ञापन


बट्टल वालियां स्थित ग्रिड स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी। हालांकि अभी जांच की जा रही है। आग के कारण सभी औद्योगिक इकाइयों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की ट्रांसफार्मर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं या मरम्मत कर इन्हें ठीक किया जा सकेगा। तब तक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed