{"_id":"624d2736617aca07f7116bb1","slug":"jammu-fire-breaks-out-in-three-shops-including-readymade-garments-showroom-on-residency-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: रेजीडेंसी रोड पर रेडीमेड कपड़े के शोरूम समेत तीन दुकानों में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: रेजीडेंसी रोड पर रेडीमेड कपड़े के शोरूम समेत तीन दुकानों में लगी आग, सामान जलकर राख
Wed, 06 Apr 2022 04:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 04:15 PM IST
सार
रेडीमेड कपड़े के एक शोरूम समेत आसपास की तीन दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को आग पर नियंत्रण पाने में लगाया गया।
विज्ञापन
आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी।
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में रेजीडेंसी रोड पर मंगलवार की देर रात रेडीमेड कपड़े के एक शोरूम समेत आसपास की तीन दुकानों में आग लग गई। सभी दुकानों के सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताते हैं कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर मालिक अपने घर गए। रात लगभग 10 बजे शोरूम से धुआं व आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। देखते-देखते आग की लपटों ने आसपास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही शोरूम मालिक और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा।
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियों को आग पर नियंत्रण पाने में लगाया गया। इस बीच शोरूम के बगल वाली दो दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग का कहना है कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
20 दिन में आग लगने की दूसरी घटना
रेजीडेंसी रोड इलाके में पिछले 20 दिनों में आग लगने की दूसरी घटना हुई है। इससे पहले इसी इलाके में 14 मार्च को कबाड़ की गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। स्थानीय लोगों में इन घटनाओं को लेकर आक्रोश है।