{"_id":"684dceaa48aa7f23dc0bdd44","slug":"jammu-finance-minister-nirmala-sitharaman-in-ladakh-on-a-four-day-visit-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर लद्दाख में, यूटी प्रशासन से होगी आर्थिक विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर लद्दाख में, यूटी प्रशासन से होगी आर्थिक विकास पर चर्चा
Sun, 15 Jun 2025 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:04 AM IST
सार
अपने दौरे के दौरान वित्त मंत्री लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल यानी एलएएचडीसी, लेह के साथ ही यूटी लद्दाख के प्रशासन से आर्थिक विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अपने चार दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंच गईं। यहां लेह एयरपोर्ट पर लद्दाख के जनप्रतिनिधियों ने खटका पहनाकर उनका परंपरागत स्वागत किया।
विज्ञापन
अपने दौरे के दौरान वित्त मंत्री लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल यानी एलएएचडीसी, लेह के साथ ही यूटी लद्दाख के प्रशासन से आर्थिक विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही वे यूटी लेवल बैंकर्स कमेटी (यूटीएलबीसी) के क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
वे क्षेत्र के वित्तीय समावेशन में ऋण के महत्व पर बात करेंगी। उनके दौरे में डार्केस्ट नाइट रिजर्व के तौर पर दुनिया भर के पर्यटकों की पसंद बने हानले के साथ ही न्योमा घाटी, रिजंगला और चांगथांग क्षेत्रों का भी दौरा भी प्रस्तावित है। वे यहां हो रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व लेह पहुंचने पर वित्त मंत्री की अगवानी करने वालों में लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान, मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव कौंसिलर ताशी ग्यालसन, पुलिस महानिदेशक डॉ. एसडी सिंह जमवाल, प्रशासनिक सचिव शशांका आला, डीसी संतोष सुखदेव, एसएसपी श्रुति अरोड़ा समेत भाजपा के कई प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन