{"_id":"65fd67353f94a050a60bb55b","slug":"jammu-finance-company-seized-for-embezzlement-of-crores-owner-in-custody-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: करोड़ों के हेरफेर में फाइनेंस कंपनी सीज, हिरासत में मालिक, रिकार्ड और कंप्यूटर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: करोड़ों के हेरफेर में फाइनेंस कंपनी सीज, हिरासत में मालिक, रिकार्ड और कंप्यूटर जब्त
Fri, 22 Mar 2024 04:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:40 PM IST
सार
पुलिस कंपनी में तलाशी लेने पहुंची तो सूचना पाकर कई लोग पहुंच गए। लोगाें ने बताया कि कंपनी में उन्होंने कमेटी डाली थी। किसी का 2 लाख है, तो किसी का 10 लाख। फिलहाल अभी तक पुलिस के पास 70 लाख रुपये की कमेटियों और अन्य पैसे न लौटाने की शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
Online Scam
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के मालिक विजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। यह कंपनी उसकी पत्नी और अन्य महिला के नाम पर चल रही थी। इसे लेकर बख्शी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। वीरवार को आरोपियों के कई ठिकानों पर छापे मारते हुए कंपनी को सीज कर दिया। साथ ही कंपनी में मौजूद रिकार्ड और कंप्यूटर जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले बख्शी नगर पुलिस के पास सेना के रिटायर सूबेदार पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि चार वर्ष पहले संगम इंटरप्राइज कंपनी में 37 लाख जमा किया था। कोई पैसा नहीं मिला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अदालत से कंपनी में तलाश और पूछताछ करने के लिए अनुमति मांगी। वीरवार को एसडीपीओ जहीर अब्बास और एसएचओ सतवीर सिंह जम्मू के सुभाष नगर स्थित फाइनेंस कंपनी में पहुंचे। मौके से कंप्यूटर, अन्य रिकार्ड और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
पहुंचे गए सैकड़ों लोग
वीरवार को जब पुलिस कंपनी में तलाशी लेने पहुंची तो सूचना पाकर कई लोग पहुंच गए। लोगाें ने बताया कि कंपनी में उन्होंने कमेटी डाली थी। किसी का 2 लाख है, तो किसी का 10 लाख। फिलहाल अभी तक पुलिस के पास 70 लाख रुपये की कमेटियों और अन्य पैसे न लौटाने की शिकायतें पहुंची हैं। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी में मिले 1.5 करोड़ रुपये के चेक
छापे के दौरान कंपनी के भीतर 1.5 करोड़ रुपये के चेकबुक से काटे गए चेक भी मिले हैं। यह चेक किसके नाम और किस उद्देश्य से काटे गए हैं, यह फिलहाल जांच का विषय है। अभी पुलिस की तरफ से मामले में पूछताछ चल रही है।
करोड़ों की संपत्ति सामने आ रही
डीएसपी जहीर अब्बास का कहना है कि कंपनी के मालिक के पास करोड़ों की संपत्ति है। सुभाष नगर में दुकानें, नरवाल में दुकानें, एक अन्य जगह पर प्लाट है। इसके अलावा भी कई अन्य तरह की संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं। करीब 70 लाख रुपये लेने वालों ने शिकायतें की हैं। मामले में जांच जारी है। कंप्यूटर, बैंक खातों, कमेटियों का रिकार्ड, कंपनी का अन्य रिकार्ड जब्त किया गया है।
6 धाराओं में मामला दर्ज
बख्शी नगर थाने में इसे लेकर 420 धोखाधड़ी करना, 201, 204 सबूतों से छेड़छाड़ करना और उसे मिटाना, 406 लोगों से विश्वासघात करना, 465 जालसाजी, 506 आपराधिक धमकी देना के तहत 6 धाराओं का मामला दर्ज किया गया है।