फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu festival will begin after Six years

छह साल बाद फिर जम्मू फेस्टिवल में मचेगी धूम

Mon, 28 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
jammu festival will begin after Six years

DEMO PIC

विज्ञापन

परेड ग्राउंड पर विशाल स्टेज पर पंजाबी गायक जस्सी के गाने ‘दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी’ पर झूमता हजारों दर्शकों का सैलाब, जम्मू विश्वविद्यालय के बिग्रेडियर राजिंदर सिंह सभागार में बडाली ब्रदर्स की कव्वालियों पर बजती तालियों की गूंज, गुलशन ग्राउंड में सोनू निगम के ‘बिजुरिया बिजुरिया’ पर मचता शोर... यह तमाम 2008 में आयोजित हुए एकमात्र जम्मू फेस्टिवल का हिस्सा था।

इसके बाद ऐसे फेस्टिवल को मानों किसी की नजर लग गई। फिर ऐसा आयोजन नहीं हुआ, लेकिन छह साल के बाद फिर से जम्मू वासियों को कुछ ऐसे ही फेस्टिवल का लुत्फ उठाने को मिलेगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने जम्मू फेस्टिवल को खास बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर और नवंबर के बीच जम्मू फेस्टिवल का आयोजन करने की तैयारी है, जिसमें 2008 जैसे रंग शामिल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव है कि इस फेस्टिवल में कुछ पंजाबी पॉप गायकों, फिल्मी हस्तियों के कार्यक्रम आयोजित हों। पर्यटन विभाग के सचिव फारूक शाह ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में इसकी जानकारी दी है। शाह ने कहा कि कोशिश है कि इस बार का जम्मू फेस्टिवल खास होगा।


कुछ वैसा ही जैसा 2008 में हुआ था। इसके लिए जम्मू संभाग के पर्यटन निदेशक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह इस फेस्टिवल को लेकर जानकारियां जुटाएंगे और बताएंगे कि किन कार्यक्रमों की संभावनाएं हैं। जम्मू में स्थानीय पर्यटन को बड़े पैमाने पर लाने की दिशा में इस फेस्टिवल को लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed