{"_id":"62aabdfff0cf7d426452f69d","slug":"jammu-explosives-found-conspiracy-to-attack-at-jammu-police-searching-receiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: मंदिरों के शहर को दहलाने की थी साजिश, जम्मू में तैयार करना था विस्फोटक, रिसीवर को तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: मंदिरों के शहर को दहलाने की थी साजिश, जम्मू में तैयार करना था विस्फोटक, रिसीवर को तलाश जारी
Thu, 16 Jun 2022 10:52 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:52 AM IST
सार
बस से बरामद की गई जेलेटिन स्टिक को जम्मू में लाकर इससे विस्फोटक तैयार किया जाना था और इसके बाद इससे बड़ा धमाका करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसके रिसीवर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Jammu Explosives Recovered
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के झज्जर कोटली में बस से मिले विस्फोटक से मंदिरों के शहर को दहलाने की साजिश थी। बस से बरामद की गई जेलेटिन स्टिक को जम्मू में लाकर इससे विस्फोटक तैयार किया जाना था और इसके बाद इससे बड़ा धमाका करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसके रिसीवर की तलाश में जुट गई है। जम्मू में अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू से श्रीनगर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।
बुधवार को नगरोटा में वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस और कुछ चालकों की आपस में बहस भी हो गई। लगातार इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं। कुछ दिन पहले उधमपुर में विस्फोट मामले की गुत्थी सुलझ जाने के बाद ही यह मामला सामने आ गया है। उधमपुर में सिटकी बम का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इस बम को रखने वाले भी किश्तवाड़ रामबन डोडा रेंज के थे।
सूत्रों का कहना है कि बस में उक्त विस्फोटक रख दिया गया और आगे जानकारी दे दी गई। बस स्टैंड पहुंचने पर हो सकता है कि इसे कोई लेने के लिए आता। लेकिन इसके पहले ही यह विस्फोटक बरामद कर लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टला है। पिछले दो हफ्तों के भीतर पहले हीरानगर में ड्रोन से भेजे गए स्टिकी बम और ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके बाद कानाचक में स्टिकी बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
इसके बाद अरनिया में घुसपैठ करने का प्रयास किया गया। अब जम्मू आ रही बस से विस्फोटक मिलने से साफ है कि जम्मू शहर की शांति भंग करने के लिए साजिशें की जा रही हैं। ताकि अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में माहौल खराब किया जा सके। लेकिन पुलिस की ओर से अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है, जिसकी बदौलत इस तरह की साजिशों को नाकाम किया गया है।