फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu expectations more in rail budget

फिर प्रभु के बजट से जम्मू स्टेशन को उम्मीदें

Sun, 21 Feb 2016 11:38 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
jammu expectations more in rail budget

लाखों यात्रियों का बोझ ढोने वाला जम्मू का रेलवे स्टेशन एक बार फिर से रेल मंत्री की तरफ से पेश किए जाने वाले रेल बजट से उम्मीद लगाए हैं।

विज्ञापन


उम्मीद है कि इस बार रेलमंत्री जम्मू के रेलवे स्टेशन के लिए कोई घोषणा करें, जिससे कि यात्रियों को मॉडल रेलवे स्टेशन जैसी कुछ सुविधाएं मिलने लगे, क्योंकि कहने को तो स्टेशन माडल रेलवे स्टेशन है, लेकिन इसमें आज तक यात्रियों को मॉडल रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन


स्टेशन के रिजर्वेशन सेंटर में दस से ज्यादा काउंटर हैं, लेकिन खुलते केवल तीन काउंटर ही हैं। इसी तरह से जनरल टिकट के छह काउंटर हैं, लेकिन यह भी दो या फिर तीन खुलते हैं। इसका मुख्य कारण स्टेशन पर स्टाफ कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परेशान‌ियों से जूझ रहा है जम्मू स्टेशन

jammu expectations more in rail budget

वर्षों से स्टेशन में स्टाफ की कमी मौजूद है और इसको पूरा करने का एलान रेल बजट में नहीं हुआ है। विकलांग और बुजुर्गों के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए रैंप की सुविधा नहीं हैं। मजबूरन विकलांग यात्री भी सीढ़ियां चढ़कर ही दूसरे प्लेटफार्म जाते हैं।

आज तक स्टेशन पर रैंप की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। जम्मू स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों की भी सुविधा रेलवे आज तक उपलब्ध नहीं करवाया पाया है। हालांकि दो जनवरी को रेलमंत्री सुरेश प्रभु स्टेशन में इसका शुभारंभ किया था, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ होता नजर नहीं आ रहा है।

स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी यात्रियों के वेटिंग हाल की भी हालत खस्ता है। हर रोज स्टेशन ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण तो यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। रेल मंत्री जनवरी में स्टेशन की हालत देखकर गए हैं और इसी से उम्मीदें हैं कि रेल मंत्री हालत सुधारने के लिए कोई एलान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed