फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, seminar

Jammu News: जलवायु परिवर्तन, संसाधनों की कमी और सामाजिक असमानताओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
jammu, education, seminar
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि व अन्य फोटो विवि
एसएमवीडीयू में बहुविषयक अनुसंधान (आईसीएमआरएसएफ-2025) पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा में रविवार को सतत भविष्य के लिए बहुविषयक अनुसंधान (आईसीएमआरएसएफ-2025) पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। पहले दिन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग के पेशेवरों को एक साथ कर बहु-विषयक अनुसंधान पर चर्चा की गई।
एसएमवीडीयू के व्यावसायिक गतिविधियां बोर्ड द्वारा जम्मू-कश्मीर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद (जेकेएसटीआईसी) के सहयोग से इसका आयोजन हुआ। इसमें में जलवायु परिवर्तन, संसाधनों की कमी और सामाजिक असमानताओं जैसी वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन एसएमवीडीयू के कुलपति प्रोफेसर प्रगति कुमार ने किया। वीसी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों की खोज के लिए एक मंच के रूप में सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में चार आमंत्रित वक्ता और देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जो मौखिक और ऑनलाइन प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध अनुभव साझा करेंगे। इस मौके पर आईआईपीएच हैदराबाद के कार्यवाहक कुलपति प्रो. अनिल कौल, स्विट्जरलैंड के रशफोर्ड बिजनेस स्कूल के शोध प्रमुख प्रो. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed