{"_id":"67c4cbb8e49cec2d5c0612d8","slug":"jammu-education-painting-jammu-news-c-385-1-ja21006-105530-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रंग-बिरंगे चित्रों में दिखी बच्चों की परिकल्पना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रंग-बिरंगे चित्रों में दिखी बच्चों की परिकल्पना
Mon, 03 Mar 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
सीएसआईआर-आईआईआईएम की ओर से हुआ पुष्प चित्रांकन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीएसआईआर व आईआईआईएम की ओर से रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जम्मू संभाग के 400 बच्चों ने हिस्सा लेकर चित्रों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तीन आयु वर्गों (5-8 वर्ष, 9-12 वर्ष और 13-16) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि गतिविधियां फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत की जा रही हैं। युवा कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है।
यह कार्यक्रम 8-9 मार्च को सीएसआईआर-आईआईआईएम के मुख्य परिसर में आयोजित होने वाले पुष्प प्रदर्शनी सह किसान सम्मेलन का हिस्सा है। प्रतियोगिता के विजेताओं को 9 मार्च को होने वाली मुख्य पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. धीरज व्यास प्रमुख ने प्लांट साइंसेज एंड एग्रोटेक्नोलॉजी डिवीजन के तहत आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों की जानकारी दी और पुष्प प्रदर्शनी में आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्लांट साइंस डिवीजन डॉ. राजेंद्र भंवरिया, डॉ. वीपी राहुल, डॉ. रवैल सिंह, डॉ. श्रीनिवास कोटा, डॉ. मनु खजूरिया, राजेंद्र गोचर, राजिंदर शर्मा, आकाश वर्मा, यदुनंदन सेन आदि मौजूद रहे।