फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, 10th class result

Jammu News: बेटियों के दबदबे के बीच बेटों ने भी बिखेरी अपनी चमक

विज्ञापन
jammu, education, 10th class result
तरखान के बेटे रुद्रांश और कारोबारी की बेटी पीहू गुप्ता ने संयुक्त रूप से हासिल किए 98.6 फीसदी अंक
विज्ञापन

बोले- नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी बना कर पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा दिखाने वाले मेधावियों ने कड़ी मेहनत और केंद्रित होकर अपनी तैयारी कर सफलता पाई है। खुद के लिए नियम बनाए और उनका सख्ती से पालन किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाने के साथ नियमित पढ़ाई, विषय को लेकर स्पष्टता, समय प्रबंधन, विषयवार प्राथमिकता और स्थिरता जैसे नियमों का पालन कर 98 फीसदी से ज्यादा अंक लाने में कामयाबी पाई।
इस बार दसवीं कक्षा में 79.94 फीसदी बच्चे सफल रहे हैं। घोषित परिणाम में बेटियों के दबदबे के बीच बेटों ने भी अपनी चमक बिखेरी है। रुद्रांश के अलावा मनवे गुप्ता 98 फीसदी, मोहित ठाकुर 97.8 फीसदी, आर्य जिंदल 97.8 फीसदी, निरंतक सिंह 98 फीसदी, अल्ताफ हुसैन 97.2 फीसदी और मुनीव सज्जाद 97.2 फीसदी अंक लेकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

ट्यूशन, ऑनलाइन कोर्स के दौरान शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर के छात्र रुद्रांश ने खुद से पढ़ाई कर 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।
नानक नगर निवासी रुद्रांश ने कहा कि पिता तरखान हैं। अपने काम के प्रति उनकी मेहनत और लगन से मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आठवीं कक्षा के बाद ही लक्ष्य स्पष्ट था। दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते समय पांच नियमों का सख्ती से पालन किया। इसमें नियमित पढ़ाई, विषय की स्पष्टता, समय प्रबंधन, विषय की प्राथमिकता, स्थिरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12वीं तक कॉमर्स की पढ़ाई कर सीए बनने का लक्ष्य है। इसी स्कूल की छात्रा एवं नई बस्ती निवासी पीहू गुप्ता ने 98.6 फीसदी अंक लिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा तैयारी के दौरान पांच बिंदुओं पर फोकस रखा। रिविजन, प्रश्न प्रैक्टिस, समय प्रबंधन, सोशल मीडिया से दूरी, शिक्षा के बताए मार्ग पर तैयारी की। इससे सफलता मिली।
डॉक्टर बनना लक्ष्य है उसके लिए नीट की तैयारी अभी से कर रही हूं। गांधीनगर की साक्षी गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक लिए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू से की थी। हर विषय को गंभीरता से लिया। परीक्षा के दौरान तनाव रहता था, लेकिन शिक्षकों व परिवार को बड़ा सहयोग रहा था। सभी मेधावी शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर के है।
----
तीन छात्राओं ने 98.2 फीसदी अंक लिए
एसपी स्मार्ट स्कूल की तीन छात्राओं ने 98.2 फीसदी अंक लिए हैं। इसमें आरुषि परिहार, अक्षरा सुंबरिया, नेहारिका शर्मा शामिल हैं। इस स्कूल के 50 बच्चों के अंक 94.6 से 98.2 फीसदी तक हैं।

----
फोटो के साथ लगाएं
1. अराध्य शर्मा, जेके पब्लिक स्कूल, 84 फीसदी अंक।
2. सना खान, पीपुल्स अकादमी हाई स्कूल चट्ठा, 95 फीसदी अंक।
3. आदित्य पांडे, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्ट्डीज बिश्नाह, 93 फीसदी अंक।
---
सरकारी स्कूल जुल्लाका मोहल्ले के बच्चे भी चमके
गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जुल्लाका मोहल्ला की छात्रा दिव्या ने 95 फीसदी अंक लिए है। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है। बताया कि स्कूल में विषयों को अच्छे से पढ़ाया जाता था। विषय को लेकर संदेह होने पर शिक्षक हमेशा उपलब्ध रहते थे। स्कूल की अदीबा फातिमा ने 452 अंक, फिरह मन्हास ने 452 अंक, मिस्बाह जान ने 448 अंक लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed