फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Dry run before Shah's visit, traffic system collapsed within an hour, heavy traffic jam in Jammu.

Jammu: शाह के दौरे से पहले ड्राई रन, एक घंटे में ही हांफ गई यातायात व्यवस्था, जम्मू में भारी जाम की स्थिति

Fri, 06 Sep 2024 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे से पहले किए गए ड्राई रन में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जिससे शहर भर में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
Jammu: Dry run before Shah's visit, traffic system collapsed within an hour, heavy traffic jam in Jammu.
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार के दौरे से पहले जम्मू शहर में पुलिस और यातायात विभाग ने गुरुवार को एक ड्राई रन आयोजित किया। इस ड्राई रन का मुख्य उद्देश्य शाह की सुरक्षा व्यवस्था और उनके एयरपोर्ट से नरवाल तक के यात्रा मार्ग की रिहर्सल करना था। लेकिन एक घंटे के इस अभ्यास में ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई जिससे शहर भर में भारी जाम लग गया और लोग परेशान हो गए।

विज्ञापन


ड्राई रन के दौरान सतवारी से लेकर नरवाल तक के मुख्य मार्गों पर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान गांधी नगर, वेयर हाउस, सतवारी, कुंजवानी, त्रिकुटा नगर और नरवाल जैसे प्रमुख इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम इतना गंभीर था कि लोग दो घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे और यातायात पुलिस तथा सुरक्षा कर्मी इस स्थिति को संभालने में असमर्थ नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस और यातायात विभाग ने इस ड्राई रन को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने का दावा किया लेकिन वास्तविकता यह है कि एक घंटे के इस अभ्यास में ही पूरी व्यवस्था हांफ गई। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अमित शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के मामले में अधिक तैयारी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह की सुरक्षा के लिए शहर में करीब पांच हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट से लेकर नरवाल और अन्य प्रमुख स्थानों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन द्वारा भी की जाएगी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडीजीपी जम्मू ने उच्च स्तरीय बैठक की और डीआईजी जम्मू शिव कुमार शर्मा तथा एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।


शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा बलों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि दौरे के दौरान किसी भी तरह की कोताही न हो। सुरक्षा के अतिरिक्त यातायात प्रबंधन को भी दुरुस्त करने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed