{"_id":"67a3d5e620db19b60c05bc2d","slug":"jammu-drieving-liecence-rto-jammu-news-c-10-lko1027-539270-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मात्र एक काल से मिलेगी डीएल, आरसी व फेसलेस सेवाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मात्र एक काल से मिलेगी डीएल, आरसी व फेसलेस सेवाओं की जानकारी
विज्ञापन
आरटीओ जम्मू का होगा टोल फ्री नंबर, अब लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरटीओ जम्मू से जुड़ी जानकारी अब टोल फ्री नंबर से मिलेगी। जल्द ही लोगों के लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा शुरू होगी। इससे लोग को बिना वजह आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह काल कर सुविधाओं के बारे में जान सकेंगे और जरूरी जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।
परिवहन विभाग लोगों को फेसलेस सुविधा दे रहा है, ताकि कार्यालय में लोगों का कम से कम आना हो। आरटीओ जम्मू अब लोगों को टोल फ्री नंबर की सुविधा देने जा रहा है। कार्यालय ने टोल फ्री नंबर के लिए आवेदन किया और जल्द नंबर मिलेगा, जिसके बाद सुविधा मिलेगी। टोल फ्री नंबर कार्यालय के समय तक चलेगा। आवेदक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालाय के समय में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
लाइसेंस बनने पर यह भी पता चलेगा। लेटलतीफी पर आवेदकों को बार-बार जानकारी कार्यालय भागना पड़ता है। टोल फ्री सेवा से यह दिक्कत भी दूर हो गई है। परिवहन विभाग की 50 से अधिक सेवाएं फेसलेस है। लेकिन, जानकारी के अभाव में लोग इनका पर्याप्त उपयोग नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि वह एजेंटों के चंगुल में भी फंस जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में टोल फ्री नंबर की सुविधा काफी फायदेमंद होगी। आरटीओ पंकज भगोत्रा ने इसकी पुष्टि की है।