{"_id":"680fea78f5d9c402850c3458","slug":"jammu-domana-fire-jammu-news-c-385-1-ja21004-106111-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ढूंढपुर मुखड़ा में आग लगने से 50 एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ढूंढपुर मुखड़ा में आग लगने से 50 एकड़ फसल जली
Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल वाहनों की मदद से ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। फ्लांय मंडाल के ढूंढपुर मुखड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल गई है। यह घटना सोमवार दोपहर के समय की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के बाद आस पास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। इस दौरान 40 के करीब ग्रामीणों ने भी मदद की। वहीं, विधायक सुरिंदर कुमार, एसडीएम साउथ मनु हंसा, तहसीलदार विवेक चंद्र, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद किसानों ने अपने स्तर पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ जगहों पर फसल कटी हुई थी और कुछ पर फसल बोरियों में भरकर रखी हुई थी। वह भी जल कर राख हो गई। विधायक ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।