फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, domana, culture, katha

Jammu News: भगवान करते हैं भक्तों के विश्वास की रक्षा

Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
jammu, domana, culture, katha
मढ़ विधानसभा क्षेत्र के गंगवा परवाह में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन

कथावाचक ने सुनाई भक्त ध्रुव की कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जब भक्तों के अंदर विश्वास, अनुराग और समर्पण का भाव होता है, तब ईश्वर क्षण भर भी प्रतीक्षा नहीं करवाते हैं और दर्शन देते हैं। भक्तों के विश्वास की रक्षा परमात्मा स्वयं करते हैं। यह ज्ञान कथावाचक संजीव भारद्वाज ने मढ़ विधानसभा के गंगवा परवाह गांव में जारी श्रीमद्भावत कथा के तीसरे दिन संगत को दिया।

इस दौरान उन्होंने भक्त ध्रुव की कथा सुनाई। बताया कि ध्रुव ने बाल्यावस्था में जंगल में जाकर ईश्वर का ध्यान लगाया तो भगवान ने उन्हें दर्शन दिए। संजीव भारद्वाज ने कहा कि जब भगवान भक्त के वश में होते हैं तो बहुत सारी लीलाएं कराते हैं। भक्त जब-जब ईश्वर को अनुराग व समर्पण के साथ पुकारता है तो भगवान क्षण मात्र भी देर नहीं करते बल्कि नंगे पैर ही दौड़े चले आते हैं। कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कथाव्यास ने कहा कि भगवान के चरित्र के श्रवण से व्यक्ति का लोक और परलोक दोनों संवर जाते हैं। श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है और उसकी संसार में बार-बार के आवागमन कुचक्र से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed