फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, domana, culture, katha

कथा सुनने से हर मनोकामना होती है पूरी : शास्त्री

Sun, 20 Apr 2025 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 20 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
jammu, domana, culture, katha
त्रिलोकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। श्रीमद्भागवत कथा जहां हो रही हो वहां पर कुछ सीखने और प्सासे बनकर आएं। इसके श्रवण से हर मनोकामना पूर्ण होती है।यह ज्ञान कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री ने त्रिलोकपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन संगत को दिया।
कथा वाचक ने शनिवार को अमर कथा और शुकदेवजी के जन्म का वृतांत विस्तार से सुना कर संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की कृपा है, जिसकी वजह से कथा का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है। लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान सांसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। हमारे जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए इससे बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या संपदा नहीं है। भगवत कथा के समय स्वयं श्रीकृष्ण आपसे मिलने आए हैं। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत उसका सदैव कल्याण करती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह कथा 25 अप्रैल तक होगी। इस अवसर पर त्रिलोकपुर के पूर्व सरपंच राजकुमार शर्मा, जय पाल शर्मा, सोनी शर्मा व सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed