फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Dom members protest against release of rapists of bilkis bano case demand justice

Bilkis Bano Case: दोषियों को रिहाई के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, DOM ने की इंसाफ की मांग

Tue, 30 Aug 2022 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 03:46 PM IST
सार

डीओएम के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए बिलकिस बानो के लिए इंसाफ की मांग उठाई। डीओएम के चेयरपर्सन आरके कलसोत्रा ने कहा कि दोषियों को रिहा करने के फैसले की वह निंदा करते हैं।

विज्ञापन
jammu Dom members protest against release of rapists of bilkis bano case demand justice
Jammu Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ एससी एसटी ओबीसी ऑर्गनाइजेशन के दलित, ओबीसी, अप्लसंख्यक संगठन (डीओएम) विंग ने मंगलवार को बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले में दोषियों को रिहाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाल ही में बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 11 दोषी गोधरा उप-जेल से रिहा किए गए हैं। गुजरात सरकार की सजा माफी नीति के तहत उन्हें रिहा किया गया है।

विज्ञापन


इसी के विरोध में जम्मू में प्रेस क्लब के बाहर डीओएम के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए बिलकिस बानो के लिए इंसाफ की मांग उठाई। डीओएम के चेयरपर्सन आरके कलसोत्रा ने कहा कि दोषियों को रिहा करने के फैसले की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से निर्देश है कि हत्या और दुष्कर्म के दोषियों को रिहा नहीं किया जाना चाहिए, जिसका गुजरात सरकार ने सीधे-सीधे उल्लंघन किया है। बिलकिस बानो के साथ परिवार के साथ सात सदस्यों की हत्या कर दी गई। उनके साथ दुष्कर्म हुआ और उस समय वह पांच महीने की गर्भवती थी। इतने जघन्य अपराध करने के बाद भी दोषियों को रिहा कर देने का फैसला निंदनीय है। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुजरात में 2002 में हुए दंगों के बाद बिलकिस बानो पर हमला किया गया था। हमले के दौरान अहमदाबाद के रंधिकपुर में रहने वाली बिलकिस बानो के परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी गई थी और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बिलकिस उस समय 21 साल की थी और पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जनवरी 2008 को मुंबई की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और परिवार के सात सदस्यों के हत्या के आरोप में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी, जिसके बाद उनमें से एक ने अपनी समय से पहले रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

 
शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार को उनकी सजा में छूट के मुद्दे पर गौर करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद सरकार ने एक समिति का गठन किया। समिति ने मामले के सभी 11 दोषियों को रिहा करने के पक्ष में सर्वसम्मति से फैसला लिया। राज्य सरकार को सिफारिश भेजी गई थी और इस साल 15 अगस्त को दोषियों को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed