फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, dok palora, culture

भगवान में स्वरूप, स्वभाव और प्रभाव तीनों निहित : शंकराचार्य

विज्ञापन
jammu, dok palora, culture
डोक पलौड़ा में श्रद्धालुओं के बीच धर्म व अध्यात्म को लेकर चर्चा करते मठ पुरी के शंकराचार्य स्वा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने डोक पलौड़ा प्रवास पर श्रद्धालुओं के बीच अध्यात्म संवाद करते हुए उनके पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर मन की शंकाओं को दूर किया।
शंकराचार्य ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भगवान में स्वरूप, प्रभाव व स्वभाव तीनों निहित है। जय घोष का असली अर्थ यही है कि जहां धर्म है वहीं जय है।
उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। इसमें धर्म, अध्यात्म और गृहस्थ से जुड़े प्रश्न थे। असाध्य रोगों को कैसे दूर रख सकते हैं पर शंकराचार्य ने कहा कि इसके लिए मात्र गोविंदाय नम: का जाप करते रहना है। धनवंतरि भगवान का जप भी श्रेष्ठ हो सकता है। शंकराचार्य ने कहा कि अध्यात्म के प्रति रुचि कैसे बढ़े इसके लिए अधिकार व रुचि के बीच तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन

एक प्रश्न के उत्तर में शंकराचार्य बोले, जयघोष का अर्थ जहां धर्म वहीं जय है। प्रसंग सुनाया कि किस जब कौरवों व पांडवों की सेनाएं महाभारत युद्ध में कुरुक्षेत्र के मैदान में आमने सामने खड़ी थीं। वहां पर कौरवों की तरफ से मौजूद भीष्म, द्रोणाचार्य लगातार धर्मात्मा पांडवों की जय का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही असली धर्म है, इसे लेकर दुर्योधन को उनकी माता गांधारी ने भी बताया था। गांधारी ने कहा था कि धर्म का प्रभाव तो पड़ता ही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

डोक पलौड़ा में श्रद्धालुओं के बीच धर्म व अध्यात्म को लेकर चर्चा करते मठ पुरी के शंकराचार्य स्वा

डोक पलौड़ा में श्रद्धालुओं के बीच धर्म व अध्यात्म को लेकर चर्चा करते मठ पुरी के शंकराचार्य स्वा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed