फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu devlopment authority

Jammu News: कर्मचारियों ने दलालों के साथ किया फर्जीवाड़ा, 350 संपत्तियों के दस्तावेज गायब

विज्ञापन
jammu devlopment authority
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) में संपत्तियों के रिकॉर्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कर्मचारियों ने दलालों के साथ मिलकर 350 से ज्यादा आवास और प्लॉटों की फाइलें और दस्तावेज गायब कर दिए। ऐसा 2014 से 2019 के बीच हुआ। ताज्जुब की बात है कि जेडीए कार्यालय के रिकॉर्ड सेक्शन से फाइलें और दस्तावेज गायब होते रहे, मगर इसकी भनक किसी को नहीं लगी। मामले को दबाने के लिए डुप्लीकेट दस्तावेज बनाकर लोगों को थमाए जाने लगे तो अगस्त में घपले का खुलासा हुआ। मामले की तह में जाने पर पता चला है कि पूर्व सरकार के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित संपत्तियों के दस्तावेज गायब कर दिए।


जानकार बताते हैं कि कोरोना काल के बाद जब प्लॉट और आवासों के आवंटी किस्त या फिर टैक्स जमा करवाने के लिए जेडीए कार्यालय आए तो उन्हें जानकारी मिली कि फाइलें रिकॉर्ड रूम में नहीं हैं। धीरे-धीरे मामला खुलता गया और एक के बाद 350 से अधिक दस्तावेज गायब मिले। इसके बाद जेडीए में हड़कंप मच गया और जिम्मेदार गुपचुप तरीके से डुप्लीकेट फाइल तैयार करवाने में लगे रहे। पुराने दस्तावेज गुम होने और नई फाइल बनाने पर कुछ अलॉटियों ने आपत्ति जताई। नए दस्तावेज तैयार करने का काम 2021 तक चला। आवंटियों के विरोध के बाद मामले ने तूल पकड़ा। जेडीए ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की। पिछले साल छह महीने तक लंबी जांच में न तो किसी को दोषी ठहराया और न ही जिम्मेदारी तय की। यही नहीं, जेडीए के सचिव मामले में कुछ भी बताने से किनारा करते रहे।
विज्ञापन


इन सवालों से घिरी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली

1. रिकॉर्ड सेक्शन में अलमारियों की चाबियां कर्मचारियों के पास रहती हैं, फिर भी कैसे फाइलें गुम हो गईं।
2. आवंटन दस्तावेज रखने के लिए डिवीजन एक-दो और तीन में इंचार्ज क्या करते रहे।
3. तीनों डिवीजन की रखवाली में करीब 200 कर्मचारी हैं। सुरक्षा के बावजूद दस्तावेज कहां चले गए।
4. साल दर साल फाइलें गायब होती रहीं और अधिकारी अनजान रहे, यह कैसे संभव है।

जांच में कब कितनी फाइलें गुम

2014-53, 2015-42, 2016-55, 2017-67, 2018-47, 2019-49
नोट- 37 फाइलों की जानकारी जेडीए एकत्रित कर रहा है।

पूरे मामले की जांच कराई थी। इसके बाद कुछ आवंटियों को डुप्लीकेट दस्तावेज दिए। अब मामला शासन के पास है।

-साहिल कुमार, सचिव, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed