फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Delhi Chief Minister Rekha Gupta visited Maa Vaishno Devi, wished happiness and prosperity for all.

Jammu: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, सभी की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 AM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने मां के दरबार में सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन
Jammu: Delhi Chief Minister Rekha Gupta visited Maa Vaishno Devi, wished happiness and prosperity for all.
मां के दरबार में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन करने जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समय के साथ हर किसी को समझ आती है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि देशहित में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। सीएम ने कहा कि माता वैष्णो देवी के दरबार में आकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। माता रानी से प्रार्थना की है कि सभी भारतीयों पर उनका आशीर्वाद बना रहे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति करता रहे। जम्मू-कश्मीर के लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने उनके सुख, अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। 
विज्ञापन


कटरा पहुंचने पर नेताओं ने किया स्वागत
कटरा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस व विपक्षी गठबंधन के रवैये पर भाजपा की महिलाओं के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, महासचिव संचिता डोगरा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा महाजन समेत अन्य मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed