फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Mon, 03 Jul 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 03 Jul 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। जिले के कोटरंका पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले तर्कस्सी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक छह वर्षीय बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का भी रो रोकर हाल बेहाल है।

तर्कस्सी क्षेत्र निवासी शहबाज खान के घर के पास ही मवेशियों को पानी पिलाने के लिए एक तालाब बना हुआ था। शनिवार देर शाम को इसी तालाब के पास खेलते हुए उसके छह वर्षीय बेटे अफराज खान का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कई मशक्कत के बाद किसी तरह बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को लेकर कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को मृत लाया घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। वहीं मासूम बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया और सांत्वना देने के लिए मृतक बच्चे के घर पर लोगों का तांता लगा रहा और परिवार का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed