{"_id":"64a1d502cdd1a4d0ee0b0ae4","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-jam1016-153052-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हजूरी रागी जत्थे ने शबद गायन से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हजूरी रागी जत्थे ने शबद गायन से संगत को किया निहाल
Mon, 03 Jul 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। चक्कां दा बाग के पास गांव खडीधर्मसाल स्थित प्राचीन गुरुद्वारा यादगार संत भाई बहादुर सिंह में रविवार को वार्षिक गुरुमत समागम करवाया गया। 43 दिन से जारी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। कीर्तन दरबार में अमृतसर से हजूरी रागी जत्था भाई सिमरप्रीत सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुमत समागम महान सिख योद्धा, सिख विद्वान और जत्थेदार अकाल तख्त साहिब अकाली बाबा फूला सिंह को समर्पित था। सिंह साहिब ज्ञानी भाई बलविंदर सिंह सचखंड दरबार साहिब अमृतसर ने सिख इतिहास और अकाली फूला सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह सिख पंथ और सिख सिद्धांतों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। पूर्व एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा, सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व जिला प्रधान हरचरण सिंह खालसा ने भी अकाली बाबा फूला सिंह और महाराजा जत्थेदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जीवन से अवगत करवाया। मनमोहन सिंह ने 43 दिन चले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 10वीं और 12वीं के मेधावी सिख छात्रों को सम्मानित किया गया। समागम में डीडीसी अध्यक्ष तजीम अख्तर, डीडीसी सदस्य लोरन रियाज नाज, एसएसपी विनय शर्मा, कमांडर 93 इंफेंट्री ब्रिगेड ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट, कर्नल 8 फील्ड रेजिमेंट अमित कुमार, कमांडिंग ऑफिसर 5 जेएके एलआई रोहित बधवा, आर्टिलरी मेजर रणजीत सिंह, कमांडेंट सीआरपीएफ डीएस बिशट, एसएचओ जहांगीर मीर मौजूद थे।
विज्ञापन