फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jul 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 01 Jul 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जारी बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को गांव जलास सलोत्री के आक्रोशित लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क में धरना देकर दो घंटों तक नारेबाजी की।

सरपंच सुरेश कुमार, केतन बाली, राविन्द्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों से बिजली के बिल के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, परंतु सुविधाओं के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ भी नहीं है। वही पुराने खस्ता हाल बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जगह-जगह बिजली की तारें पेड़ों से बंधी हुई हैं। तारें भी पुरानी एवं खस्ता हाल हैं, जो तेज हवा चलने पर ही टूट जाती हैं और बिजली बंद हो जाती है। वहीं, पिछले काफी समय से गांव में नियमित कटौती के साथ ही घंटों अघोषित कटोती की जाती है, जिससे इस गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते विद्युत विभाग को जगाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। अगर दो दिनों के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटोती बंद न की गई तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed