{"_id":"649f2f123e6156d27405f4c5","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-151285-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रात भर हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रात भर हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत
Sat, 01 Jul 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर व जिले के पहाड़ी इलाकों में वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई बारिश से लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिली है। जबकि जिले के पहाड़ी इलाकों में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक जारी रहा।
इसके बाद मौसम हल्का साफ हुआ, लेकिन दिन भर आसमान पर करीब-करीब बादल छाए रहे। वही रात को हुई बारिश और दिन भर बादल छाए रहने से राजोरी शहर व आसपास के इलाकों के लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है और उमस भरी गर्मी से भी काफी निजात महसूस की जा रही है। उधर राजोेरी जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट, कालाकोट में भी रात को बारिश होने के बाद दिनभर बादल छाए रहे और बीच में रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। इससे पहाड़ी इलाकों में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली है।