फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: पार्षदों ने अरनिया नगर पालिका दफ्तर में की छापेमारी, 6 कर्मचारी गैरहाजिर

Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया नगरपालिका की वार्ड 5 के पार्षद कैलाश चंद्र सैनी की अध्यक्षता में अन्य पार्षद यशपाल सैनी और नरेश कुमार ने मिलकर नगरपालिका दफ्तर में छापेमारी की। इस दौरान नगर पालिका के कुल 6 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस मौके पर उन्होंने दफ्तर में तैनात डीलिंग असिस्टेंट एंथोनी मसीह से सभी कर्मचारियों की उनके नाम और पद के साथ सूची मांगी। पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने एक-एक करके सभी कर्मचारियों के बारे में पूछा गया तो पता चला कि 6 कर्मचारी गैर हाजिर हैं।

गैरहाजिर कर्मचारियों में हेड असिस्टेंट शारदा गुप्ता, चपरासी तरसेम चंद, ड्राइवर सुच्चा सिंह, ड्राइवर लाल हुसैन, सुपरवाइजर अकबर अली, कंप्यूटर असिस्टेंट विशाल भारती शामिल हैं। इस मुद्दे पर पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि लोगों की निरंतर शिकायत के बाद दफ्तर में छापेमारी की गई है। लोगों का कहना है कि वह अपना काम लेकर दफ्तर में जाते हैं लेकिन वहां पर कोई मौजूद ही नहीं होता है। पार्षद ने कहा कि ऐसे कर्मचारी भी हैं जो महीने में 1 से 2 दिन आते हैं। उन्होंने कहा कि गैरहाजिरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट को भी अवगत करवाया जाएगा। इस मुद्दे पर पार्षद यशपाल सैनी ने कहा कि एग्जीक्यूटिव अधिकारी की नगर पालिका में मौजूदगी न होना कर्मचारियों की गैर हाजिरी का नतीजा है। ऐसे में नगर पालिका सुचारू रूप से नहीं चल सकती और सारी व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। चेयरमैन और एग्जीक्यूटिव अधिकारी इस बात से बेखबर हैं। पार्षद नरेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका के ज्यादातर कर्मचारी मजे की नौकरी कर रहे हैं और घर पर बैठकर ही तनख्वाह ले रहे हैं। अरनिया नगरपालिका राम भरोसे चल रही है अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में अरनिया नगरपालिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed