{"_id":"67d0a62ef7ace8c48d0bd95b","slug":"jammu-deadbody-recover-protest-jammu-news-c-336-1-ja11002-100311-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कासिम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कासिम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट का था रहने वाला, परिवार के साथ रहता था राजीव नगर में
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के कासिम नगर इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसकी पहचान सूरज निवासी पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में परिवार के साथ जम्मू के राजीव नगर में रहता था। उधर, क्षेत्रवासियों ने मामले को नशे से जोड़ते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। शव के पास सिरिंज भी देखी है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
शव मिलने के बाद राजीव नगर सहित आसपास के स्थानीय लोगों ने चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कासिम नगर चौक को बंद करने की कोशिश भी की।