{"_id":"4211e081d81a72ccd0311b3c83b9fb91","slug":"jammu-darbaar-will-be-open-on-9-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ नवंबर को जम्मू में सजेगा दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ नवंबर को जम्मू में सजेगा दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में नौ नवंबर को सचिवालय समेत दरबार मूव के सभी कार्यालय खुल जाएंगे। 31 अक्तूबर को श्रीनगर में दरबार मूव कार्यालय बंद होंगे। इससे पूर्व 26 अक्तूबर से विभागों की एडवांस पार्टियां जम्मू में आकर दरबार मूव प्रबंधों को जायजा लेने का काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के दरबार मूव शेड्यूल के अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी में जिन दरबार मूव कार्यालय में सप्ताह में पांच दिन काम होता है, वहां पर दरबार तीस अक्तूबर शुक्रवार को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
जिन कार्यालयों में काम सप्ताह में छह दिन होता है, वहां दरबार शनिवार 31 अक्तूबर को बंद होगा। दरबार मूव कार्यालय शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार नौ नवंबर को खुल जाएंगे।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग ने दरबार मूव से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी एडवांस पार्टियां 26 अक्तूबर से जम्मू में भेजना शुरू कर दें।
एडवांस पार्टियों में एक गजटेड अधिकारी और चार से पांच नॉन गजटेड कर्मचारी रहेंगे, जो कि जम्मू में दरबार मूव का रिकार्ड हासिल करेंगे।