{"_id":"68b21ea50c93e0950f0b3d84","slug":"jammu-dalip-trophy-north-zone-perform-well-jammu-news-c-10-lko1027-699532-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तर क्षेत्र ने पूर्वी की टीम को पछाड़ा, 175 रनों की बढ़त की हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तर क्षेत्र ने पूर्वी की टीम को पछाड़ा, 175 रनों की बढ़त की हासिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्हैया ने 44 रनों की शानदारी पारी खेली, नवी ने बनाई दोहरी हैट्रिक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बेंगलुरु के बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) मैदान पर दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र ने बराबरी की स्थिति में चल रहे पूर्वी क्षेत्र पर पहली पारी में 175 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।
44 रनों की शानदार पारी खेलने और विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन के साथ 9वें विकेट के लिए 66 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर औकिब नबी ने कहर बरपाते हुए दोहरी हैट्रिक बनाई। इससे पहले कल के स्कोर 308-7 से आगे खेलते हुए उत्तर क्षेत्र ने कन्हैया वधावन और सहज रूप से आक्रामक औकीब नबी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 93.3 ओवर में 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कन्हैया वधावन ने 152 गेंदों पर 6 आकर्षक चौकों की मदद से 76 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि औकीब ने 33 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया।
आयुष बदोनी (63), यश ढुल (39), निशांत सिंधु (47), शुभम खजूरिया (26), कप्तान अंकित कुमार (30) और मयंक डग्गर (28) ने अहम योगदान दिया। जवाब में पूर्वी क्षेत्र की टीम 230 रनों पर ढेर हो गई, जब औकिब नबी ने खतरनाक बल्लेबाज़ विराट सिंह (69), मनीषी (0), मुख्तार हुसैन (0) और सूरज सिंह जायसवाल (10) को लगातार चार गेंदों पर आउट करके टीम को ढेर कर दिया।