फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, summit

Jammu News: पहाड़ी लेखक तैयार करें सांस्कृतिक संरक्षण व गुणवत्ता वाला साहित्य

विज्ञापन
jammu, culture, summit
सम्मेलन में पहाड़ी साहित्यिक कृतियों का विमोचन करते मुख्य अति​थि व अन्य फोटो सूचना विभाग
दो दिवसीय पहाड़ी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहाड़ी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का सोमवार का आगाज हुआ। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से किया गया है। इसमें प्रदेशभर के कवियों व कलाकारों ने भाग लिया। पूर्व विधायक रविंद्र रैना सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि थे। वक्ताओं ने पहाड़ी लेखकों को सांस्कृतिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले साहित्य तैयार करने को कहा।
सम्मेलन में पहाड़ी साहित्यिक कृतियों परवेज मानूस का उपन्यास कबीला और इकबाल शॉल का लघु कहानी संग्रह तारेरान का विमोचन किया। लेखक केडी मणि ने पहाड़ी भाषा की मान्यता के लिए पांच दशक लंबे आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी साहित्य का काफी विकास हुआ है और अब यह पंजाबी और डोगरी जैसी विकसित भाषाओं के बराबर खड़ा है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी एमआर कुरैशी ने विमोचित दो पुस्तकों पर चर्चा की। डीडीसी सदस्य मोहम्मद इकबाल मलिक ने युवा पीढ़ी को उनकी भाषाई और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि रविंद्र रैना ने पहाड़ी भाषा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया। अकादमी की सचिव हरविंदर कौर ने कहा कि पहाड़ी महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में संगीत प्रदर्शन, शोध-पत्र प्रस्तुतियां और लघु कथा वाचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुलजार कुरैशी, गुलाम अहमद ख्वाजा, अजय शर्मा (एसपी सिटी) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed