फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, satsang

बिना गुरु के भगवान की प्राप्ति संभव नहीं : स्वामी

विज्ञापन
jammu, culture, satsang
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में बाबा कैलख देव मंदिर ठठर बनतालाब में हुआ सत्संग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिना गुरु के भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु ही व्यक्ति को सच्ची भक्ति व प्रभु की कृपा पाने के रास्ते के बारे में बताता है।इसलिए, गुरु को धारण करें और उनके बतााए गए रास्ते का अनुसरण करें। यह बातें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में बाबा कैलख देव मंदिर ठठर बनतालाब में आयोजित सत्संग में आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी चिन्मयानंद ने बताईं।
प्रभु भक्ति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शास्त्रों में गुरु सत्ता की महिमा को नेति नेति कहा गया है। ईश्वर दर्शन आध्यात्मिक पथ पर मनुष्य की आरंभिक अवस्था है। इसके लिए पूर्ण सतगुरु की कृपा नितांत आवश्यक है। ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा के द्वारा एक पूर्ण सतगुरु अंतर जगत में ही प्रभु के दिव्य स्वरूप का दर्शन करवाता है।
विज्ञापन

ऐसी कसौटी के आधार पर ही गुरु का चयन करना चाहिए। श्रद्धा और विश्वास एक साधक के गहने हैं, जो उसे सुंदर आत्मिक स्वरूप प्रदान करते हैं। साधक का विश्वास चट्टान से भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु वचनों को जीवन में धारण करते हुए सत्संग, सेवा, साधना, सुमिरन को प्राथमिकता देकर ही एक साधक श्रद्धा विश्वास को दृढ़ करता है और पूर्णता को भी प्राप्त करता है। सत्संग गुरु शिष्य के मध्य एक बाहरी संवाद और साधना एक आंतरिक संवाद है। सेवा का मार्ग अत्यंत कठिन परंतु सौभाग्यशाली व्यक्ति ही प्राप्त करता है।

इस मौके पर साध्वी पुण्या भारती, साध्वी हरविंदर भारती, साध्वी संदीप भारती, परा भारती और रेणु भारती ने भी प्रभु और गुरु भक्ति के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सत्संग में स्वामी सुचेतानंद, स्वामी महेश्वरानंद और स्वामी हरिदासानंद विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed