फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, ramyana path

Jammu News: राम नाम से गूंजा बावा लाल का दरबार

Fri, 31 Jan 2025 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 31 Jan 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, ramyana path
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर के जैन बाजार स्थित बावा लाल जी का मंदिर वीरवार से भगवान राम के नाम से गूंजने लगा है। शुक्रवार को बावा लाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में वीरवार सुबह नौ बजे अखंड पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।यह अखंड पाठ बिना रुके पुरी रात चलेगा व शुक्रवार सुबह नौ बजे समापन होगा। सुबह साढ़े नौ बजे रामायण आरती होगी। शुक्रवार को बावा लाल जी की 670वीं जयंती मनाई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे पहली आरती होगी। इसके बाद जन्मदिन का केक काटा जाएगा। सुबह आठ बजे भोग लगाकर भंडारा शुरू होगा। शाम साढ़े छह बजे दूसरी आरती होगी और फिर से केक काटा जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साहै है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed