फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, pathankot, exabiation

Jammu News: प्रदर्शनी में दिखी महिलाओं के सपनों की उड़ान

विज्ञापन
jammu, culture, pathankot, exabiation
प्रदर्शनी में अपने उत्पाद दिखाती सैनिकों की प​त्नियां। स्रोत सेना
सेना के पठानकोट स्थित मामून कैंट में हुआ आयोजन, जवानों की पत्नियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सेना के पठानकोट स्थित मामून कैंट में सपनों की उड़ान शीर्षक से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सैन्य जवानों की पत्नियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसमें महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।
इन उत्पादों को तैयार करने के लिए आर्मी स्किल ट्रेनिंग सेंटर (एएसटीसी) मामून में प्रशिक्षण दिया गया था। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित आभूषण, डिजाइन की गई मोमबत्तियां, आकर्षक क्रोकेट उत्पाद, पर्यावरण अनुकूल ब्लॉक प्रिंटेड पेपर बैग, कपड़े, केक व कुकीज शामिल थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी से मिला जुनून को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास
प्रदर्शनी का एक मुख्य आकर्षण मणिपुर के एक सैनिक की पत्नी मेलोडी जोउ की भागीदारी थी। उन्होंने बताया कि इस उद्यमिता प्रदर्शनी से अपने बेकिंग जुनून को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला है। प्राप्त किए गए कौशल ने शौक को एक सफल उद्यम में बदलने के लिए सशक्त बनाया है। आज मैं अपने उत्पादों को बेचने के लिए आत्मविश्वास महसूस करती हूं, जब इनकी लोग खरीदारी कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में अपने उत्पाद दिखाती सैनिकों की पत्नियां। स्रोत सेना

प्रदर्शनी में अपने उत्पाद दिखाती सैनिकों की पत्नियां। स्रोत सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed