फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, navratr

Jammu News: सुबह से शाम तक जयकारों से गूंजता रहा मां बावे वाली का दरबार

विज्ञापन
jammu, culture, navratr
अवकाश के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध हो कर शीश नवाया, दिनभर भजन-कीर्तन भी रहा जारी
विज्ञापन

लंगर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, यज्ञ में डाली आहुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवरात्र पर शहर के मंदिर महामाई के जयकारों से गूंज रहे हैं। रविवार को भी चौथे नवरात्र में बावे वाली सहित कोल कंडोली, महामाया और टाली माता के मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और हवन में आहुतियां डाल कर परिवार सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
रविवार को अवकाश के चलते मां बावे वाली के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह तीन बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया था। साथ दिन बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। यह क्रम देर रात दस बजे तक जारी रहा। मंदिर परिसर में मां काली के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, भजन-कीर्तन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह चार बजे आरती के बाद मंदिर को दर्शन के लिए खोल दिया था। इसके बाद बाहर तक श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर के महंत बिट्टा ने बताया कि रविवार को काफी भीड़ रही है। मंदिर में लंगर का आयोजन किया गया। इसके अलावा यज्ञ में लोगों ने आहुतियां डाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोल कंडोली मंदिर नगरोटा और महामाया मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह चार बजे आरती के बाद मंदिरों को खोला गया। मंदिरों में यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोल कंडोली मंदिर के पुजारी जय प्रकाश ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed