फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, natrang

Jammu News: अजगर राज से किया साम्राज्यवादी-विस्तारवादी नीतियों पर प्रहार

विज्ञापन
jammu, culture, natrang
अजगर राज नाटक में प्रस्तुती देते कलाकार
नटरंग ने संडे थियेटर में हुआ नाटक का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग ने संडे थियेटर में चिरंजीत द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित हिंदी नाटक ''अजगर राज'' प्रस्तुत किया। नाटक पड़ोसी देश की साम्राज्यवादी, विस्तारवादी और अवसरवादी नीतियों पर प्रहार करता है। इसकी शुरुआत राजा अजगर राज के दरबार से होती है, जहां वह सेनापति के साथ अपना 74वां जन्मदिन मना रहा होता है। उसे बताता है कि उसके स्वामी शैतान ने उसे वरदान दिया है कि यदि वह अपने जीवन के 73 वर्ष पूरे कर लेगा, तो वह कभी नहीं मरेगा, अमर हो जाएगा। इस पर रेड़ियो पर भी घोषणा की जाती है।

इसी मौके पर चेतावनी दी जाती है कि वह मानवता और विश्व शांति का दुश्मन है। जल्द ही मर जाएगा। अब वह चेतावनी को नरअंदाज कर लाल किताब की शिक्षाओं का हवाला देता है। इसके बाद हमला शुरू हो जाता है। इसी बीच तारों तरफ से हंसी की आवाजें आने लगी है और उसे सुनाया जाता है कि सारे भारत के अलावा दुनिया उस पर हंस रही है। इसके बाद नाटक खत्म हो जाता है। नाटक में आर्यन शर्मा, अदक्ष बागल और कृषय भाटिया ने किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed