{"_id":"67c4c9a89e115e9ed6077cbd","slug":"jammu-culture-natrang-jammu-news-c-10-lko1027-557705-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना अनुशासन मंचन नहीं, समय की पाबंदी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना अनुशासन मंचन नहीं, समय की पाबंदी जरूरी
विज्ञापन
रिहर्सल नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग स्टूडियो थियेटर कच्ची छावनी में साप्ताहिक थियेटर शृंखला में रविवार को हिंदी नाटक रिहर्सल का मंचन किया गया। लक्ष्मी कांत वैष्णव द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित नाटक में नाटक की तैयारियों के दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी, टीम भावना के महत्व को बताया गया।
नाटक के मुख्य पात्र महिला कलाकारों के इर्द-गिर्द घूमते रहे। नाटक के पात्र एक अच्छे शो के लिए तैयारी करते हैं, पर पूर्व तैयारी को लेकर उनमें प्रतिबद्धता की कमी थी।
रिहर्सल नाट्य मंचन इसी कमी और इससे होने वाले नुकसान की ओर ध्यान दिलान के साथ समाप्त हुआ। मुख्य भूमिका में कननप्रीत कौर, कार्तिक कुमार, वंदना ठाकुर, सुप्रिया गोरका, प्रियल अशोक गुप्ता, महक चिब और पलशिन दत्ता शामिल रहे।