फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, natrang

Jammu News: उथल-पुथल नाटक से दिया रिश्तों में विश्वास, सम्मान करने का संदेश

विज्ञापन
jammu, culture, natrang
नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार
नटरंग की ओर से कच्ची छावनी में हुआ नाटक का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग की ओर से संडे थियेटर शृंखला में कच्ची छावनी में एंटोन चेखव द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित लघुकथा पर आधारित हिंदी नाटक ‘उथल-पुथल’ का मंचन किया। नाटक के माध्यम से रिश्तों में विश्वास और सम्मान करने का संदेश दिया गया।
नाटक की कहानी एक युवा लड़की ‘मालविका’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो माया के घर में पेइंग-गेस्ट के तौर पर रहती है। एक दिन वह कॉलेज से घर आती है और घर में उथल-पुथल देखती है। जब वह अपने कमरे में जाती है, तो देखती है कि उसकी मालकिन अपना सामान खंगाल रही है। दूसरी नौकरानी मालविका को बताती है कि एक बहुत महंगा कपड़ा खो गया है। अब घर में रहने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

मालविका इस बात से बहुत परेशान है कि मकान मालकिन उसकी चीज़ों को देख रही है। जाहिर है उसे चोर समझ रही है। फिर, रात के खाने पर माया टिप्पणी करती है कि वह अपने घर में चोरों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे मालविका को बहुत गुस्सा आता है और वह घर छोड़ने का फैसला करती है। जब वह सामान पैक कर रही होती है, तो घर का मालिक और माया का पति निखिल उसके कमरे में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बताता है कि असल में उसका कपड़ा चुराया था क्योंकि उसके पास पैसे की कमी थी। तब जाकर सच्चाई सामने आती है। नाटक में अर्यन शर्मा, वृंदा गुजराल, अशोक गुप्ता, मानवी देवी ओर अन्य ने किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed