{"_id":"67f6da69b707bde5b40f823f","slug":"jammu-culture-nankana-sahib-yatra-jammu-news-c-10-lko1027-585909-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जो बोले सो निहाल... के जयकारों से गूंजा गांधीनगर गुरुद्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जो बोले सो निहाल... के जयकारों से गूंजा गांधीनगर गुरुद्वारा
विज्ञापन
261 सिख श्रद्धालुओं का जत्था ननकाना सहिब के दर्शन के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गांधी नगर गुरुद्वारा से खालसा साजना दिवस के मौके पर ननकाना साहिब के दर्शन के लिए रात साढ़े नौ बजे सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। इसमें 261 श्रद्धालु शामिल हैं। रवानगी के दौरान गुरुद्वारा परिसर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।
गुरुद्वारा में श्रद्धालु रात करीब आठ बजे पहुंचने शुरू हो गए थे। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने लोगों को बसों में बिठाया और करीब साढ़े नौ बजे जत्थे को रवाना किया। जत्था पहले अमृतसर में रुकेगा, जिसके बाद ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा। 14 और 15 अप्रैल को पंजा साहिब के दर्शन किए जाएंगे।
17 अप्रैल को जत्था करतारपुर साहिब में ग्रंथ साहिब के दर्शन करेगा। इसके बाद वहां से जत्था 19 अप्रैल को लाहौर पहुंचेगा और वहां से फिर सुबह अमृतसर के लिए रवाना होगा। हालांकि, बीते साल की अपेक्षा इस बार यात्रा में ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। बीते साल आंकड़ा 100 के पास रहा था। यात्रा में प्रदेशभर की संगतों भाग ले रही है।
विज्ञापन
जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह टोहरा ने कहा कि ननकाना साहिब सहित अन्य जगहों में ग्रंथ साहिब के दर्शन संगतें करेंगी। संगतों को पासपोर्ट मंगलवार को जारी किए गए थे। उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि मांग पर ज्यादा पासपोर्ट जारी हुए हैं।