{"_id":"680e9b6380ece260e4047a92","slug":"jammu-culture-katha-jammu-news-c-10-lko1027-599688-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि अच्छा न कर सकें तो बुरा भी न करें : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदि अच्छा न कर सकें तो बुरा भी न करें : शास्त्री
विज्ञापन
गंग्याल में आयोजित संत सम्मेलन में कथा को सुनने पहुंचे श्रद्धालु प्रभु की आरती करते हुए। स्त्रो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यदि हम किसी के साथ अच्छा न कर सकें तो बुरा भी न करें। उसकी राह में कांटे न बिखेरें। हमें इस संसार में प्रेम व सौहार्द के बीच रहना है। इसलिए अच्छे कर्म करते जाएं। यह अपील गौतम शास्त्री ने रविवार को गंग्याल के परशुराम मंदिर परिसर में संगत से की है।
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में जारी संत सम्मेलन उन्होंने राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया। गौतम शास्त्री ने कहा कि संसार का हर जीव परीक्षित है और काल रूपी तक्षक का श्राप हर जीव को लगता है। इसलिए कलयुग में भगवान का नाम जपते रहें।
इसका हिसाब प्रभु स्वयं रख रहे हैं। संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रभु की महिमा का गुणगान किया।