फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, birth aniversry

Jammu News: धूमधाम से मनाई गई स्वामी प्रणवानंद महाराज की जयंती

विज्ञापन
jammu, culture, birth aniversry
पंजग्राई में स्वामी प्रणवानंद महाराज की जयंती पर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लते अनुयायी
बीएसएस आश्रम पंजग्राई नगरोटा में हुआ कार्यक्रम, पूर्व मेयर ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस) के पूज्य संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज की 130वीं जयंती बीएसएस आश्रम पंजग्राई नगरोटा में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रणवानंद ने पूरे जीवन भर आत्म अनुशासन के मिशन पर सर्वाधिक जोर दिया। उनका कहना था कि मानवता के प्रति समर्पण ही सच्ची सेवा है।

समारोह की शुरुआत वैदिक प्रार्थना और भक्ति गीतों से हुई, जिसमें वक्ताओं ने स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। स्वामी मृण्मयानंदजी महाराज कहा कि महाराज जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। विद्या मंदिर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर चंद्र मोहन गुप्ता ने स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के आदर्शवाद और सिद्धांतों का संक्षिप्त विवरण दिया और सभी से सत्य और अनुशासित जीवन के मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed