{"_id":"67f8308bf18d0664680b35d2","slug":"jammu-culture-bike-really-jammu-news-c-385-1-ja21006-105907-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक रैली निकाल बाबा साहेब व ज्योतिबा फूले को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक रैली निकाल बाबा साहेब व ज्योतिबा फूले को किया याद
Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में वीरवार को आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाल कर बाबा साहेब व ज्योतिबा फूले याद किया गया। रैली का उद्देश्य आगामी डॉ. आंबेडकर जयंती को भव्य रूप देना व उनके पद चिह्नों पर चलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।
आंबेडकर जयंती समारोह समिति जम्मू-कश्मीर की ओर से यह रैली भगवती नगर से शुरू हुई। इसके बाद कैनाल रोड, ज्यूल चौक, प्रेम नगर गुज्जर नगर, जम्मू विश्वविद्यालय मार्ग से होते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। समारोह समिति के प्रभारी साहिल कुंडल ने बताय कि यह रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर व ज्योतिबा फूले को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई।
रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इन दो महान हस्तियों ने शोषितों के उत्थान, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई के लिए हमेशा अग्रिम भूमिका निभाई। कुंडल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी शिक्षाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और एक न्यायपूर्ण समाज की दिशा में सामूहिक कार्रवाई के प्रति लोगों में जागरूक पैदा करना।
विज्ञापन
रैली में कई कारों, ट्रॉलियों और बाइकों को जय भीम के झंडों और मूर्तियों से सजाया गया था। वहीं रास्ते भर जय भीम जय भारत के नारे शहर में गूंजते रहे।