{"_id":"674282e6f2b45ce3330b85e4","slug":"jammu-culture-bhairv-ashtmi-celebration-jammu-news-c-10-lko1027-488586-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भैरव अष्टमी पर पंजतीर्थी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भैरव अष्टमी पर पंजतीर्थी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैला
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई 52 बिरादरियों की मेल, पूजा कर प्राप्त किया आशीर्वाद
देर शाम हुई उज्जैन की तर्ज पर पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर पंजतीर्थी में दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। इस मौके पर में 52 बिरादरियों की मेल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक कार्यक्रम सुबह भैरव बाबा के शृंगार के साथ शुरू हुआ। इस दौरान सूदन, दत्ता, मजाल, शर्मा सहित 52 बिरादरियों से लोग मौजूद रहे। मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने कहा कि भैरव अष्टमी पर हर साल मेलों का आयोजन होता है। सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक धार्मिक कार्यक्रम हुए।
लोगों ने बाबा भैरव को अनाज, मिठाइयां और अन्य सामग्री अर्पित की। साथ ही यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद विशेष भंडारे का आयोजन हुआ। रात को उज्जैन की तर्ज पर विशेष आरती हुई। इसमें पुराने शहर सहित अन्य जगहों से लोग आरती में शामिल हुए। लोगों को दर्शन करने के लिए बारी का इंतजार करना पड़ा।