फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime trends, district

Jammu News: जम्मू में बदला अपराध का ट्रेंड<bha>;</bha> छिटपुट घटनाओं से सीधे हत्या, लूट और फायरिंग

विज्ञापन
jammu, crime trends, district
पूर्व डीजीपी बोले-स्पेशल टीम बनाकर यूपी के मुख्यमंत्री की स्टाइल में काम करे पुलिस
विज्ञापन

लंबे समय बाद जम्मू में एक के बाद एक हुई बड़ी वारदातों ने बढ़ाई चिंता
अजय मीनिया
जम्मू। दिनदहाड़े गैंगवार में हत्या, पुलिस पर फॉयरिंग और तेजधार हथियारों के दम पर सुनार की दुकान में लूट जैसी वारदातें मंदिरों के शहर जम्मू में हो रही हैं। नशा, खनन, पशु तस्करी और वाहन चोरियों की छिटपुट घटनाओं से सीधे बड़ी वारदातों का ट्रेंड शुरू हो गया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जरा सी बात पर फॉयरिंग कर रहे हैं। इन वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि पुलिस को ऐसी वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। हो सके तो पुलिस यूपी के मुख्यमंत्री योगी का स्टाइल अपनाए। अपराधियों को सख्त कार्रवाई करें, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों न हों। यही एक तरीका है। हमने 1990 में ऐसा ही किया था, तब अपराधी जम्मू छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

अपराध से निपटने में माहिर पुलिस अफसरों की एक टीम बनानी चाहिए, जिन्हें ऐसी वारदातों को रोकने के लिए लगाना चाहिए। बता दें कि पिछले एक महीने में शहर में कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। यहां तक कि पुलिस को चिढ़ाते हुए गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले स्टेडियम में ई मेल में जरिये बम विस्फोट की धमकी तक दे डाली। पुलिस की नाक तले सब हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्तों में तीन बड़ी वारदातें, 20 चोरियां
- 19 जनवरी: दिनदहाड़े ज्यूल चौक पर सुमित जंडयाल उर्फ गटारू की खौफ गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नवाबाद थाने से 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया

-25 जनवरी : रात को ई-मेल के जरिए किसी ने धमकी जारी की। इसमें लिखा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दिन विस्फोट करने के लिए एमए स्टेडियम में बम लगा दिए गए हैं।
- 30 जनवरी : मीरां साहिब के गांव लंगोटियां में दो गैंगस्टरों ने पुलिस पर चाइनीज पिस्तौल से हमला कर दिया
- 01 फरवरी : दिन दहाड़े शहर के ग्रेटर कैलाश में सुनार की दुकान पर दो बदमाशों ने हथियारों के दम पर करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए
- 20 से अधिक चोरियां : पिछले दो हफ्तों में जम्मू जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 20 से अधिक वाहन और दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं


पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
जितनी भी वारदातें हुई हैं। इनकी तेजी से जांच की जा रही है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और इसके लिए पुलिस ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
- शिव कुमार, डीआईजी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed