{"_id":"67a3d7f315cec7044e008f47","slug":"jammu-crime-three-arrest-jammu-news-c-10-lko1027-539552-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद सामान स्रोत - पुलिस
पुलिस का लेफ्टिनेंट मेजर के घर हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने त्रिकुटा नगर निवासी सैन्य अधिकारी के घर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
शहर की त्रिकुटा नगर निवासी रूबी त्रिखा ने अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रूबी ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान चुरा ले गए हैं। रूबी के पति संदीप त्रिखा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट मेजर हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनों की पहचान त्रिकुटा नगर निवासी आजाद महतो, सुरेश अनुरागी और दशरथ अहिरवार के रूप में हुई। तीनों आरोपी बिहार और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो जम्मू में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल ली। तीनों के खुलासे पर पुलिस ने तीन गैस सिलिंडर, एक रेफ्रिजरेटर, एक-एक एलसीडी, इन्वर्टर और इन्वर्टर बैटरी बरामद की। इसके अलावा भी चोरों से अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया है।