फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, three arrest

Jammu News: धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu, crime, three arrest
तीनों के खिलाफ जम्मू और कठुआ की अदालतों में पेश किए चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के आरोप में एक पूर्व सैनिक व एक निलंबित सरकारी शिक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ बुधवार को जम्मू और कठुआ की अदालतों में तीन अलग-अलग चालान पेश किए हैं।

पहले आरोपी की पहचान जमील अंजुम निवासी नरानिया मोहल्ला के रूप में हुई। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस थानों में नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, जमील अंजुम आदतन अपराधी है। उसे करण सिंह निवासी रानी पार्क जम्मू से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 28.20 लाख की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसी तरह पूर्व सैनिक स्वरूप लाल निवासी राजीव कॉलोनी (बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भी 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू के अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे राजस्व अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ फर्जी पीआरसी तैयार करने व धोखाधड़ी से जमीन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed