{"_id":"682b962d02af374a7a0e9188","slug":"jammu-crime-theft-warehouse-jammu-news-c-336-1-ja11002-100666-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्राहक बनकर आया चोर 65 हजार रुपये ले उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्राहक बनकर आया चोर 65 हजार रुपये ले उड़ा
विज्ञापन
जम्मू संभाग की सबसे बड़ी थोक मंडी वेयर हाउस में दिनदिहाड़े चोरी
चोरी की स्कूटी से आया, घी मांगा, दुकानदार पीछे गया तो गुल्लक से चुराई नकदी
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ सबकुछ, देर रात तक लिखित में नहीं दी गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू के वेयर हाउस में एक दुकान से दिनदिहाड़े चोरी हो गई। सोमवार को दोपहर के लगभग 12.55 बजे पर दुकान नवकार एजेंसी में ग्राहक बनकर एक युवक आया और देसी घी दिखाने के लिए कहा। उस वक्त दुकान पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इसलिए दुकानदार खुद ही सामान लेने के लिए दुकान में पीछे की तरफ गया। मौका पाते ही चोर ने गल्ले से लगभग 65 हजार रुपये चुरा लिए और बिना कुछ खरीदे स्कूटी से भाग गया।
कुछ देर बाद दुकानदार ने जब नकदी बैंक में जमा करवाने के लिए गल्ला खोला तो वह गायब थी। दुकानदार ने सीसीटीवी खंगाला तो मामला समझ में आया कि दुकान से चोरी हो गई है। चोरी की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वेयर हाउस पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले व जांच की। दुकान के मालिक सुभाष जैन के अनुसार वारदात के वक्त वह दुकान में अकेले थे। चोर ने ग्राहक की तरह एक दो चीजों का रेट पूछा और देसी घी निकालने को कहा। जैसी ही सरमान लेने पीछे गया तो उसने चोरी को अंजाम दे दिया। उसने बताया कि कुछ देर बाद कैश जमा करवाने के लिए उनके बेटे आशू जैन ने गल्ला खोला तो लगभग 65 रुपये गायब थे।
विज्ञापन
वेयर हाउस पुलिस के अनुसार चोरी का मामला हमारे संज्ञान में है। देर रात तक मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी जेके02सीजे-6963 भी चोरी की ही है। इसे दिन में ही जीएमसी जम्मू से चोरी किया गया था।
वेयर हाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान दीपक गुप्ता का कहना है कि वेयर हाउस में ऐसी दूसरी चोरी हुई है। दुकानदार काम करेगा या चोरों से निपटता रहेगा। प्रशासन को भी ऐसी वारदातों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।