{"_id":"6580b21b4a852d62db00034e","slug":"jammu-crime-sucide-jammu-news-c-10-jam1008-264513-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवती नगर पुल से तवी में कूद कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवती नगर पुल से तवी में कूद कर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना, पत्थरों पर गिर कर गंभीर से हुआ था घायल, जीएमसी में तोड़ा दम
सुसाइड पाइंट बने तवी के पुल, नौ साल में सात लोग कूदे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के भगवती नगर स्थित तवी के चौथे पुल से कूद कर 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान जानीपुर निवासी भूपेश के रूप में हुई है। बेलीचराना पुलिस द्वारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तवी नदी पर बने तीन पुल भगवती नगर, गुज्जर नगर और ब्रिकम चौक सुसाइट पाइंट बनते जा रहे हैं। नौ साल में करीब सात लोग कूद चुके हैं, जिस पर लोगों ने चिंता जताई है। साथ ही प्रशासन से इस संबंध में उचित कदम उठाने की अपील की है।
सोमवार सुबह साढ़े बारह बजे शहर के भगवती नगर स्थित चौथे पुल से भूपेश पहुंचा और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने तवी में छलांग ला दी। वह पानी में गिरने की बजाए पत्थरों पर जा गिरा। इससे उसकी टांग और शरीर अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने तुरंत बेलीचराना पुलिस चौकी को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जीएमसी पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेलीचराना पुलिस ने इस संबंध में 174 के तहत मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। युवक अपना काम करता था। उधर, युवक के तवी नदी में कूदने के बाद वाहन चालक पुल पर रुक गए, जिस कारण जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।
-- -
2014 से 2023 तक के मामले
15 जनवरी 2014, 13 अप्रैल 2015, 26 अगस्त 2020, 15 मार्च 2021, 23 मई 2021, नौ नवंबर 2022 और 17 जुलाई 2023 को लोग तवी में कूदे हैं।